पत्रकार विकास परिषद के तत्वाधान में मछलीशहर गौरव सम्मान का किया गया अयोजन

पत्रकार विकास परिषद के तत्वाधान में मछलीशहर गौरव सम्मान का किया गया अयोजन
ऐसे सम्मान समारोह के आयोजनों से समाज सेवा के प्रति हौसला बढ़ता है --पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

मछली शहर ‌।।पत्रकार विकास परिषद की तरफ से मछली शहर गौरव सम्मान का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न क्षेत्रों के कुल 75 हस्तियों को प्रशस्ति पत्र अंगवस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा की ऐसे गौरव सम्मान से लोगों का हौसला बढ़ता है और वह और अधिक समाज सेवा के प्रति प्रेरित होते हैं। कहा कि यह सम्मान समारोह अपने आप में अनुकरणीय  अविस्मरणीय इसलिए है क्योंकि इसमें शिक्षक चिकित्सक पत्रकार समाजसेवी व्यवसाय प्रशासनिक वर्ग के कुल 75 लोगों को एक साथ एक मंच पर सम्मानित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम मनोबल और हौसला दोनों प्रदान करते हैं और इंसान अपने दायित्व को लेकर कुछ अच्छा और सकारात्मक करने की सोचता है। समारोह को पुलिस विभाग के प्रदेश के निवर्तमान आई जी लॉ एंड ऑर्डर बद्री प्रसाद सिंह, रिटायर्ड आईएएस रामसूरत दुबे ,ज्योतिष और वास्तु के प्रकांड विद्वान आचार्य राकेश कुमार पांडेय, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम और तहसीलदार मूसाराम प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा और संचालन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने किया।
शिक्षा के क्षेत्र से सम्मानित होने वाले प्रमुख लोगों में लाल साहब सिंह, डॉ विनय त्रिपाठी ,राम अभिलाष पाल श्रीप्रकाश मिश्र राजेश दुबे सुधाकर उपाध्याय कृष्ण देव उपाध्याय और एजाज खान रहे। वकालत क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले  वकीलों में सर्व श्री जगदंबा प्रसाद मिश्र,प्रेमचंद विश्वकर्मा, अशोक श्रीवास्तव रघुनाथ प्रसाद सुशील श्रीवास्तव , केदारनाथ यादव, इंदू सिंह विनय प्रिय पांडे, कुंवर भारत सिंह को भी गौरव सम्मान प्रदान किया गया चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अशोक पटेल डॉक्टर विनोद मिश्रा डॉक्टर सुभाष यादव डॉक्टर आरपी यादव डॉक्टर आरबी चौहान डॉक्टर फखरे आलम वही व्यापारी वर्ग से राकेश जायसवाल आलोक गुप्ता, विश्वामित्र, जगदीश गुप्ता, कृपा शंकर श्रीवास्तव, हरि शंकर लाल चौधरी डॉक्टर अर्चना शुक्ला रोशन दुबे को सम्मानित किया गया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष डॉ चंद्र प्रकाश मिश्र
पत्रकार विकास परिषद के प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी और जौनपुर पत्रकार संघ मछलीशहर के महामंत्री अनिल कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads