फांसी के फंदे पर लटकता मिला डिप्टी सीएमओ का शव विभागीय अधिकारियों ने जतायी हत्या की आशंका

फांसी के फंदे पर लटकता मिला डिप्टी सीएमओ का शव विभागीय अधिकारियों ने जतायी हत्या की आशंका


मुदस्सिर खान प्रयागराज::सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बेडशीट के फंदे से लटकता डिप्टी सीएमओ का शव पाया गया है । घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पंहुची सिविल लाइन्स की पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम संजय कुमार खत्री व डीसीपी नगर दीपक भुकर भी मौके पर पहुंचे।
 जानकारी के अनुसार पाण्डेयपुर वाराणसी के रहने वाले सुनील कुमार सिंह प्रयागराज में संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। वह सिविल लाइंस स्थित होटल विट्ठल में ठहरे थे। वहीं उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। सोमवार सुबह सबसे पहले होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता शव देखा। सीएमओ को फोन किया गया। इस पर प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। होटल के कमरा नंबर 106 के दरवाजे को मास्टर चाबी से खोला गया। फोरेंसिक टीम कमरे में साक्ष्य जुटा रही है। डॉ. सुनील कुमार सिंह की पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है।जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री व डीसीपी नगर दीपक भुकर भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घटना के सम्बंध में पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। मामले की तहकीकात की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads