शांति सौहार्द के वातावरण में मनाएं दीपावली का पर्व

शांति सौहार्द के वातावरण में मनाएं दीपावली का पर्व

मिश्रित इलाकों में अधिकारियों संग पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रतापगढ़। धनतेरस दीपावली का पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनानेऔर क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए एसडीएम सीओ की अगुवाई मे भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।और लोगों से धनतेरस दीपावली का पर्व शांति सौहार्द अमन चैन के वातावरण में मनाने की अपील किया। त्योहारों को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। शासन के निर्देश पर हिंदू मुस्लिम सहित मिश्रित इलाकों बाजारों पर नजर रखी जा रही है। बृहस्पतिवार को रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली,भगवतगंज, लच्छीपुर, सहित बाजारों में पुलिस सहित अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया।और लोगों से शांति शौहाद अमन चैन के साथ त्योहार को मनाने की अपील किया। फ्लैग मार्च में प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, थानाध्यक्ष रानीगंज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Ads